Maiya Samman Yojana 21th & 22th Installment Update :
Maiya Samman Yojana :
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लाभार्थियों को घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अगर थोड़ी सी आर्थिक मदद मिल जाए तो महिलाओं के लिए बहुत कुछ आसान हो सकता है। मंईयां सम्मान योजना एक ऐसी ही स्कीम है जो सीधे महिलाओं को ₹2500 हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में देती है।
अगर आपकी उम्र 18 से 50 साल के बीच है और परिवार की आमदनी सीमित है, तो यह योजना आपके लिए है। खास बात यह है कि इस योजना की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है और अब तक 20 से ज्यादा किस्तें जारी हो चुकी हैं और जल्द ही इसकी 21&22वीं किस्त जारी होने वाली है। इस आर्टिकल में आपको योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलेगी ताकि आप आसानी से इसका लाभ उठा सके।Maiya Samman Yojana 21th & 22th Installment Update

अप्रैल और मई की बकाया किस्त ₹5,000
झारखंड की करीब 51 लाख महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लाभार्थियों को पिछले दो महीनों से अपनी किस्तों का बेसब्री से इंतजार था। अप्रैल का महीना बीत जाने और मई का आधा समय निकल जाने के बाद भी लाभार्थियों को पैसा नहीं मिला था। लेकिन अब सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अप्रैल और मई दोनों महीनों की बकाया राशि मिलाकर ₹5,000 (₹2,500 प्रति माह के हिसाब से) सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सख्त आदेश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस आदेश के बाद राज्य के अलग-अलग पंचायतों में कैंप लगाकर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल पात्र और योग्य महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिले। जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन सफल होगा, केवल उन्हीं के खाते में आगे की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

अगर सत्यापन फॉर्म न मिले, तो क्या करें?

Hi Im Shrikant, dedicated blogger jo Sarkari Yojana ke bare mein articles likhta hai. Maine Mass Communication mein graduation kiya hai aur 2 saal ka work experience bhi hai. Meri koshish rehti hai ki aapko simple aur professional tareeke se latest schemes ki info mile.