Maiya Samman Yojana 5th ,6th &7th installment update
Maiya Samman Yojana : मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अंतर्गत सरकार पात्र महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, ताकि वे अपने परिवार का सहयोग कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता देना है, बल्कि उन्हें समाज में एक मजबूत पहचान दिलाना भी है।

यह योजना खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए बनाई गई है। इसके माध्यम से उन्हें अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन स्तर को सुधारने में मदद मिलती है। साथ ही, यह योजना समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है।झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं के खातों में बकाया राशि का भुगतान अब फरवरी महीने में किया जाएगा। इस बार महिलाओं को एक साथ 3 महीनों की किस्त 7500 मिलने की संभावना है।
Maiya Samman Yojana e KYC करना जरुरी है
Maiya Samman Yojana e KYC के बारे में बात करें तो सरकार के द्वारा एक अपडेट जारी कर दिया गया है। जहां पर बताया गया है, कि अब इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना ई केवाईसी करना जरूरी है। वरना आपको अब इस योजना की किस्त नहीं मिलेगी। फरवरी 2025 से पहले आपको अपना राशन कार्ड को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा।
यानी की मैया सम्मान योजना के लिए फरवरी2025 तक e KYC करना अनिवार्य है। झारखंड सरकार के द्वारा कर दिया गया है, इस योजना को लेकर गलत तरीके से लोग इसका फायदा उठा रहे हैं। जिन्हें लाभ मिलना चाहिए उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है, इसलिए सरकार ने e KYC करना जरूरी कर दिया गया है।

Maiya Samman Yojana e KYC के लिए पात्रता
- मैया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए झारखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- जो महिलाएं और बेटियां इसका लाभ ले रही है उनकी उम्र 18 से 50 तक होनी चाहिए।
- यदि 2025 में आपकी उम्र 50 के ऊपर हो चुकी है तो मैं यह समान योजना का लाभ आपको नहीं मिलेगा।
- महिलाएं इसका लाभ लेना चाहती है उनको अपना बैंक खाता आधार से लिंक करना होगा।
- इसके अलावा उनका आधार नंबर उनके फोन नंबर से भी लिंक होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए ई केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया गया है।
Maiya Samman Yojana e KYC कैसे करे
- सबसे पहले, Maiya Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पे जाये ।
- इसके वेबसाइट पर मौजूद “e-KYC अपडेट” सेक्शन को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अपना राशन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर सावधानीपूर्वक भरें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। इसे दर्ज कर अपने आधार को सफलतापूर्वक वेरीफाई करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करें और फिर “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
6.जैसे ही आपका e-KYC सफलतापूर्वक पूरा होगा, स्क्रीन पर एक कन्फर्मेशन मैसेज दिखाई देगा।
मईयां सम्मान योजना का लाभ किसे मिलेगा?
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा मासिक सहायता राशि का आवंटन किया जाता है जिसके लिए महिलाओं को बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक करवाना होगा। इसी के साथ सरकार योजना के किस्त की राशि को DBT के तहत जमा करेगी तो महिलाओं से अपील की गई है कि सभी महिलाएं जांच कर लें कि बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा है और उसके डीबीटी प्रणाली सक्रिय है। जिन महिलाओं के बैंक में डीबीटी सक्रिय है, उनके खाते में ही छठी किस्त की राशि समय पर जमा हो पाएगी।
