Maiya samman yojana jharkhand 6 7 8 installment Payment update 7500
Maiya samman yojana jharkhand : मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और बेटियों के लिए शुरू की गई है। MMMSY Jharkhand gov in 2025 के तहत, महिलाओं और बेटियों को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
सालभर में, यह राशि ₹30,000 तक पहुंचती है। इस सहायता राशि से महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद प्राप्त करती हैं। यह योजना महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

मईयां सम्मान योजना को झारखण्ड की सरकार राज्य की महिलाओं के आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु शुरू की गई है। जिसके तहत राज्य की सभी पंजीकृत महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है। लेकिन महिलाओं को इस योजना की सभी पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य है।
Maiya Samman Yojana Installment के लिए पात्रता
- झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित, बेसहारा महिलाएं इस स्कीम का लाभ उठा सकती हैं।
- इसके लिए महिला अंत्योदय परिवार की श्रेणी में आनी चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।

Maiya samman yojana बाकी महिलओं को 7500 राशि आना शुरू
होली से पहले सरकार द्वारा पहले चरण में 24 जिलों की 38 लाख महिलाओं के खाते में 7500 रूपये की आर्थिक सहायता राशि भेजी गयी है। वहीं अब इसके दूसरे चरण में 17 मार्च 2025 से बाकी 14 जिलों की 18 लाख महिलाओं के खाते में भी पैसे आने शुरू हो गए हैं। यानी अब इस योजना के तहत सभी महिलाओं को मईयां सम्मान योजना के तहत 8 किस्तों का लाभ मिल चूका है।

अब हेमंत सोरेन ने सभी महिलाओं के खाते में 8 किस्तों की राशि ट्रांसफर कर दी है। जनवरी और फरवरी महीने की किस्त आने में सरकार की तरफ से काफी देरी हुई है क्योंकि बहुत सी अपात्र महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले रही थी इसलिए सरकार द्वारा सत्यापन का कार्य चल रहा था इसके बाद अब केवल पात्र महिलाओं को इसका लाभ दिया जा रहा है।कुछ महिलओं को कल से पेमेंट आना शुरू हुआ है ,जिनका सत्यापन पूरा हुआ उनके बैंक खाते में 7500 रुपये आ रहे है |
Maiya Samman Yojana Date महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम तिथियां Date
1. Maiya Samman Yojana Start Date 03.08.2024 से
2. MMMSY Application Verification 15.08.2024 से
3. MMMSY First Installment (1st Kist) Date 18.08.2024 से
4. MMMSY Second Installment (2nd Kist) Date 13.09.2024 से
5. MMMSY Third Installment (3rd Kist) Date 08.10.2024 से
6. MMMSY Fourth Installment (4th Kist) Date 11 नवंबर 2024 से
7. MMMSY Fifth Installment (5th Kist) Date 28 दिसंबर 2024 & 06.01.2025
8. MMMSY Sixth Installment (6,7 ,8th Kist) Date 8 मार्च 2025 से
