महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह मिलेंगे (फॉर्म, लिस्ट)
झारखण्ड सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर और निरक्षरित महिलाओं की मदद के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024 शुरू की है। इस योजना के तहत, 21 से 50 वर्ष की झारखण्ड राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 03 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय रहते आवेदन करें।
Jharkhand Maiya Samman Yojana पंजीकरण शुरू
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है और पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को हर माह ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आवेदन फॉर्म बिल्कुल मुफ्त है। यदि कोई आपसे इसके लिए पैसे मांगता है, तो इसकी शिकायत प्रखंड के बीडीओ या सीओ को करें।
Jharkhand Maiya Samman Yojana 2024 Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
विभाग का नाम | महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
राज्य | झारखण्ड |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लाभार्थी | झारखण्ड राज्य की गरीब महिलाएं |
उद्देश्य | प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक सहायता करना |
आर्थिक सहायता राशि | ₹1000 प्रति माह |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |

Maiya Samman Yojana Application Form 2024
झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें। आवेदन फॉर्म निशुल्क है। आपको फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर उसे सही ढंग से भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर समय पर जमा करना होगा।
डाउनलोड करें: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना फॉर्म पीडीएफ
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज़
आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं:
- आवेदक का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- रंगीन फोटोग्राफ
- बैंक खाता संख्या
Maiya Samman Yojana List 2024 (मंईयां सम्मान योजना लाभार्थी सूची कैसे देखें?)
यदि आपने मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन किया है और लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- नए पेज पर जिलेवार लाभार्थी सूची का विकल्प चुनें।
- अपने जिले का चयन करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- आपको लाभार्थी सूची मिल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम खोज सकते हैं।

Hi Im Shrikant, dedicated blogger jo Sarkari Yojana ke bare mein articles likhta hai. Maine Mass Communication mein graduation kiya hai aur 2 saal ka work experience bhi hai. Meri koshish rehti hai ki aapko simple aur professional tareeke se latest schemes ki info mile.