Maiya samman yojana 15000 mahila name cut
Maiya samman yojana : झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के आर्थिक कल्याण के लिए राज्य में मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए की राशि दी जा रही थी लेकिन दिसंबर 2024 से इस सहायता राशि में वृद्धि कर दी गई है और अब लाभार्थी महिलाओं को 2500 रुपए की सहायता राशि दी जाती है।
लेकिन इसका लाभ केवल उन महिलाओं को मिलता है जो योजना की पात्रता-मानदंडों को पूरा करती हैं और जिनके नाम मईया सम्मान योजना अप्रूव्ड लिस्ट में शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में अपने नाम की जांच ऑफलाइन माध्यम से की जा सकती है अगर इस list में अपना नाम है तो अगली क़िस्त 2500 आयेगी नही तो आपका नाम मैया सम्मान योजना से कट गया है। अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ना जारी रखें।

2500 क़िस्त आ रही है
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी एक अहम अपडेट सामने आई है। हर महीने करीब 15 से 17 हजार महिलाएं इस योजना से बाहर हो रही हैं। मुख्य वजह है योजना में तय अधिकतम आयु सीमा पूरी हो जाना। सरकार की इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर माह ₹2500 की आर्थिक सहायता मिलती है। पूर्वी सिंहभूम समेत झारखंड के सभी जिलों में यही प्रक्रिया अपनाई जाती है। जो महिलाएं 50 वर्ष की उम्र पूरी कर लेती हैं उन्हें योजना के लाभुकों की सूची से हटा दिया जाता है। पूर्वी सिंहभूम में जून माह की रकम लाभुकों के खाते में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

क्यों हो रही महिलाएं योजना से बाहर

हर महीना 15 हजार महिलाएं योजना से बाहर
योजना का लाभ किन्हें मिलता है?
- महिला झारखंड की निवासी होनी चाहिए।
- उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच हो।
- आधार कार्ड से जुड़ा सिंगल बैंक खाता हो।
- वोटर आईडी और आधार कार्ड अनिवार्य।
- परिवार का नाम अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्ड में होना चाहिए।
योजना में मिलने वाला लाभ
योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता मिलती है।
यह राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाती है।
अब तक 10 से अधिक बार भुगतान हो चुका है, जिससे 52 लाख से अधिक महिलाओं को नियमित आर्थिक मदद मिली है।
इस सहायता से महिलाएं अपने घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई या जरूरत के सामान खरीदने में सक्षम हो रही हैं।
मंईयां सम्मान योजना उन महिलाओं को प्राथमिकता देती है जो गरीब हैं और जिनकी स्थिति आर्थिक रूप से कमजोर है।

Hi Im Shrikant, dedicated blogger jo Sarkari Yojana ke bare mein articles likhta hai. Maine Mass Communication mein graduation kiya hai aur 2 saal ka work experience bhi hai. Meri koshish rehti hai ki aapko simple aur professional tareeke se latest schemes ki info mile.