Maiya Samman Yojana Official Website
झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान यात्रा शुरू की जा रही है। इस यात्रा को 23 सितंबर से शुरू करके अगले तीन दिन तक पलामू प्रमंडल में दर्जनों सभा की जाएंगी। मंईयां सम्मान यात्रा के दौरान पलामू प्रमंडल में जिन महिलाओं ने मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अपना आवेदन किया है। उन्हें 2 महीने की किस्त एक साथ ₹2000 उनके बैंक खाते में सरकार द्वारा डाली जाएगी। इस यात्रा में मणिका, लातेहार, चंदवा, बालूमाथ और बाकी में जनसभा होंगी।

इन सभाओं में सरकार के विधायक और मंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थी और आम लोगों के साथ मिलकर सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को लेकर संवाद करेंगे। झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन द्वारा मंईयां सम्मान यात्रा शुरू की जा रही है। यह यात्रा बाबा बंशीधर की पावन धरती गढ़वा से हेमंत सोरेन सरकार द्वारा की जा रही है। मंईयां सम्मान यात्रा 23 सितंबर 2024 से शुरू की जाएगी।
Maiya Samman Yojana Form PDF
यात्रा का नाम | मंईयां सम्मान यात्रा झारखंड |
शुरुआत | 23 सितंबर 2024 |
किसने शुरू की | हेमंत सोरेन की पत्नी द्वारा |
यात्रा का उद्देश्य | मंईयां सम्मान योजना का प्रचार |
यात्रा से लाभार्थी | झारखंड की महिलाएं |
इस यात्रा में हेमंत सरकार की बहुत सारी महिला नेता भी हिस्सा ले रही है। मंईयां सम्मान यात्रा को मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत शुरू किया गया है। इस यात्रा के दौरान कई छोटी बड़ी जनसभाएं सरकार द्वारा की जाएंगी। सरकार द्वारा यह यात्रा पलामू प्रमंडल में तीन दिन तक चलेगी।
झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान यात्रा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है उन्हें आर्थिक सहायता का लाभ सीधे उनके जिले में जाकर देना है। अभी शुरू में सरकार द्वारा पलामू प्रमंडल के तीन जिलों में इस यात्रा को शुरू किया है।
मंईयां सम्मान यात्रा झारखंड मुख्य बिंदु
Maiya Samman Yojana Status Check
- मंईयां सम्मान यात्रा झारखंड राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के दौरान शुरू की जा रही है।
- सरकार द्वारा इस यात्रा को महिलाओं के लिए मील का पत्थर कहा जा रहा है।
- इस यात्रा को शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं का पलायन रोकना भी है।
- सरकार द्वारा इस यात्रा को बहुत लाभकारी बताया जा रहा है।
- मंईयां सम्मान यात्रा में लाभार्थियों को उनके बैंक खाते में 2 महीने की किस्त एक साथ ₹2000 डाली जाएगी।
मंईयां सम्मान योजना का लाभ कैसे लें
Maiya Samman Yojana Online Apply
मंईयां सम्मान यात्रा सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिलाओं को लाभ देने के लिए शुरू की गई है। इस योजना में जिन महिलाओं ने अपना आवेदन किया है। उनके पास आवेदन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी आ गया है लेकिन उनके बैंक खाते में सरकार के द्वारा किस्त नहीं डाली गई है तो इसी को देखते हुए सरकार इस यात्रा की शुरुआत कर रही है।
इस यात्रा के दौरान महिलाओं को पलामू प्रमंडल में मंत्री और विधायकों के पास जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर ले जाना होगा। इसके बाद आपके रजिस्ट्रेशन नंबर को चेक किया जाएगा और आपके आने वाले 2 से 3 दिन में एक साथ 2 किस्तों का भुगतान किया जाएगा।

Hi Im Shrikant, dedicated blogger jo Sarkari Yojana ke bare mein articles likhta hai. Maine Mass Communication mein graduation kiya hai aur 2 saal ka work experience bhi hai. Meri koshish rehti hai ki aapko simple aur professional tareeke se latest schemes ki info mile.