Maiya Samman Yojana jharkhand 9th Installment Release 2500 Rupaye
Maiya Samman Yojana jharkhand : झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के आर्थिक कल्याण के लिए राज्य में मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए की राशि दी जा रही थी लेकिन दिसंबर 2024 से इस सहायता राशि में वृद्धि कर दी गई है |
अब लाभार्थी महिलाओं को 2500 रुपए की सहायता राशि दी जाती है।लेकिन इसका लाभ केवल उन महिलाओं को मिलता है जो योजना की पात्रता-मानदंडों को पूरा करती हैं और जिनके नाम मईया सम्मान योजना अप्रूव्ड लिस्ट में शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में अपने नाम की जांच ऑफलाइन माध्यम से की जा सकती है।

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन-किन जिलों की महिलाओं को पहले पैसे मिल रहे हैं और किन महिलाओं को ₹2500 प्राप्त हो रहे है और किनके खाते में ₹10,000 की राशि जमा की जा रही है। साथ ही योजना का पैसा आपके खाते में आया नहीं या नहीं? अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ना जारी रखें।

Maiya Samman Yojana 9th Installment 2500 rupaye
झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लिए हाल ही में मिले सूत्रों के जानकारी के अनुसार मईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त इसी माह के 5 से 15 तारीख के यानी 15 अप्रैल 2025 से 25 अप्रैल 2025 के बीच लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। जानकारी के लिए बता दूं कि इस योजना के तहत 56 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी। इनमें से लाखों महिलाओं को 2,500 रुपये मिलेंगे, जबकि लाखों महिलाओं को 10,000 रुपये की पूरी राशि दी जाएगी। झारखंड सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं के आवेदन प्रक्रिया में कोई गलती थी, उन्हें DBT चालू करवाने और भौतिक सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जो महिलाएं सत्यापन पूरा करेंगी, उन्हें ही सिर्फ मईया सम्मान योजना का पूरा लाभ मिलेगा।Maiya Samman Yojana jharkhand 9th Installment Release 2500 Rupaye

Maiya Samman Yojana Rs 10,000 एक साथ मिलेगा
लगभग 56 लाख महिला मईयां सम्मान योजना के तहत पंजीकृत हैं जिनमें से 38 लाख महिलाओं को अब तक 8 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल चुका है। वहीं शेष महिलाओं के आवेदन होल्ड पर रखे गए थे जिन्हें अभी तक छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई है क्योंकि इन महिलाओं के आवेदनों में कुछ त्रुटि पाई गई थी और इनमें से लाखों महिलाओं के खाते में डीबीटी भी चालू नहीं है।

लेकिन अप्रैल माह में 9वी किस्त के साथ पात्र महिलाओं को बाकि किस्तों का लाभ भी दिया जाने वाला है। 15 अप्रैल 2025 से ही पात्र महिलाओं के खाते में मईयां सम्मान योजना 6th, 7th, 8th और 9th किस्त के कुल ₹10000 भेजे जा रहे हैं। इसका लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके खाते में डीबीटी एक्टिव हो चुका है और जिनके आवेदन में कोई गलती नहीं है वो इस योजना के लिए पात्र है।
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
- झारखंड राज्य की स्थाई महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- इसके लिए 18 से 50 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी।
- योजना का लाभ निर्बाध रूप से रहने के लिए खाते में डीबीटी चालू होना चाहिए।
- नई नियमों एवं शर्तों के मुताबिक महिलाओं को इसके लिए फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना होगा।
- आवेदन में सही जानकारी देनी होगी।
- इसके लिए महिला या महिला के परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला के परिवार में सरकारी पद पर कार्य करने वाला कोई सदस्य नहीं होना चाहिए।
- परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- इसके लिए महिला के पास राशन कार्ड होना चाहिए।

मईयां सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
1.आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो

Hi Im Shrikant, dedicated blogger jo Sarkari Yojana ke bare mein articles likhta hai. Maine Mass Communication mein graduation kiya hai aur 2 saal ka work experience bhi hai. Meri koshish rehti hai ki aapko simple aur professional tareeke se latest schemes ki info mile.