Maiya Samman Yojana Jharkhand 9th installment update
Maiya Samman Yojana झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के आर्थिक कल्याण के लिए राज्य में मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए की राशि दी जा रही थी लेकिन दिसंबर 2024 से इस सहायता राशि में वृद्धि कर दी गई है और अब लाभार्थी महिलाओं को 2500 रुपए की सहायता राशि दी जाती है।

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना Jharkhand Online Apply
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा |
सम्बंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग |
राज्य | झारखंड |
वर्ष | 2024 |
लाभार्थी | राज्य की गरीब महिलाएं |
उद्देश्य | गरीब और मध्यम वर्गीय महिलाओं को वित्तीय सहयता प्रदान करना |
लाभ | हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता |
लाभार्थियों की संख्या | 50 लाख |
वार्षिक बजट | ₹5500 करोड़ |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन/ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | मईयां सम्मान योजना वेबसाइट |
आवेदन आरम्भ | 01 अगस्त 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 अगस्त 2024 |
मईयां सम्मान योजना क्या है
झारखंड सरकार ने राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए मैया सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह राशि सीधा उनके बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाती है।

लेकिन इस योजना का लाभ पाने के लिए यह ज़रूरी है कि महिला के बैंक अकाउंट में डीबीटी की सुविधा सक्रिय हो। अब महिलाएं केवल 2 मिनट में यह जान सकती हैं कि उनके खाते में DBT चालू है या नहीं। जिन महिलाओं का डीबीटी पहले से एक्टिव है, उन्हें योजना की किस्त समय पर मिल रही है। जिनके खाते में DBT चालू नहीं है, उन्हें अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
Maiya Samman Yojana हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश
झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना मंईयां सम्मान को लेकर नया अपडेट आया है. जिसमें बताया गया कि इस महीने योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर नहीं की जाएगी. राज्य सरकार मई के पहले सप्ताह में नौवीं और दसवीं किस्त को एक साथ भेजने की योजना बना रही है, जिससे लाभार्थियों को कुल ₹5000 मिलेंगे.
इस योजना के तहत, लगभग 53 लाख बेटियों और बहनों को राशि सीधे बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जा चुकी है. हालांकि, करीब 3 लाख लाभार्थियों का डेटा होल्ड पर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे होल्ड पर पड़े डेटा में त्रुटियों को जल्द से जल्द सुधारें ताकि उन लाभार्थियों के खातों में भी पैसे पहुंच सकें.

नौवीं किस्त का वितरण अभी तक नहीं किया जा सका है. माना जा रहा है कि दोनों किस्तें एक साथ भेजी जाएंगी, और विभाग जल्द ही इसकी आधिकारिक जानकारी प्रदान करेगा.
किसे मिलेगा ₹5000?
यह राशि उन सभी महिलाओं को मिलेगी जिन्होंने मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन किया है और जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है। इसके अलावा, जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उनके लिए भी सरकार ने व्यवस्था की है। ऐसी महिलाओं को भी ₹7500 की राशि एक साथ दी जाएगी, बशर्ते वे राशन कार्ड के माध्यम से सत्यापित हों।


Hi Im Shrikant, dedicated blogger jo Sarkari Yojana ke bare mein articles likhta hai. Maine Mass Communication mein graduation kiya hai aur 2 saal ka work experience bhi hai. Meri koshish rehti hai ki aapko simple aur professional tareeke se latest schemes ki info mile.