Maiya Samman Yojana Jharkhand Online Apply
Jharkhand Maiya Samman Yojana: राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार सभी अलग अलग योजना लेकर आती है।तो इसके अलावा अपने राज्यों के महिलाओं के लिए अलग अलग तरह की स्कीम चलाई जाती है।
भारत में महिलाओं के लिए सरकार तरह तरह की योजना चलाती है।राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार सभी अलग अलग योजना लेकर आती है।तो इसके अलावा अपने राज्यों के महिलाओं के लिए अलग अलग तरह की स्कीम चलाई जाती है। इनमे में कई स्कीम ऐसी है जिसका आर्थिक लाभ सीधे तौर पर महिलाओं को मिलता है। फिर चाहे वो मध्य प्रदेश की लाड़ली बहन योजना हो या महाराट्र में शुरू की गयी माझी लड़की योजना है। इन सभी योजना में महिलाओं को सरकार आर्थिक सहायता देती है। झारखण्ड में भी अब महिलाओं को नई योजना के तहत हर महीने 1 हजार रुपये दिए जाएंगे।आइए जानते है किस योजना में कर सकते है आवेदन.

इस योजना के तहत हर महीने मिलेंगे 1000 रूपये (Mukhyamantri Maiya Samman Yojana)
झारखण्ड सरकार ने महिलाओं के लिए एक योजना बनाई है।इस योजना को महिलाओं के लिए उनके पोषण , स्वास्थ्य और स्वछता के खर्च को देखते हुए सरकार द्वारा नई योजना शुरू की गयी है। जिसके तहत उन्हें 1 हजार रूपये प्रति महीने के तौर पर दिया जाएगा।वही झारखण्ड सरकार की इस स्कीम का नाम झारखण्ड मईया सम्मान योजना है।इस योजना में उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जिनकी आय 8 लाख रूपये से कम हो।इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला झारखण्ड की निवासी होनी चाहिए। वही उनकी उम्र 18 से 50 साल की उम्र होनी चाहिए। इस उम्र से कम या ज्यादा उम्र वालो को नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ।
इस योजना में ऐसे होगा आवेदन Maiya Samman Yojana Online Apply
इस योजन के तहत आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास कुछ जरुरी दस्तावेज होने जरुरी है। जिनमें मतदाता , पहचान पत्र , आधार कार्ड , राशन कार्ड , बैंक अकाउंट पासबुक और पात्रता सम्बंधित दस्तावेज। इस योजना के लिए सरकार द्वारा शिवरो में आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते है। और वह योजना के लिए आवेदन कर सकते है। इन शिवरो में आगनबाड़ी वाले महिलाओं की सहायता करेंगे।

Maiya Samman Yojana Form PDF
कहां जमा करें आवेदन
ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन तथा शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा उपायुक्त द्वारा निर्धारित स्थल को आवेदन केंद्र बनाया गया है। आवेदन संग्रहण केंद्र पर सरकारी कर्मी/आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका द्वारा आवेदिकाओं से आवेदन पत्र प्राप्त कर पावती दिया जाएगा, जिसमें प्राप्तिकर्ता द्वारा अपना नाम, पदनाम तथा मोबाइल संख्या स्पष्ट रूप से अंकित किया जायेगा।
Maiya samman yojana official website
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
विभाग का नाम | महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
राज्य | झारखण्ड |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लाभार्थी | झारखण्ड राज्य की गरीब महिलाएं |
उद्देश्य | प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक सहायता करना |
आर्थिक सहायता राशि | ₹1000 प्रति माह |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |

Hi Im Shrikant, dedicated blogger jo Sarkari Yojana ke bare mein articles likhta hai. Maine Mass Communication mein graduation kiya hai aur 2 saal ka work experience bhi hai. Meri koshish rehti hai ki aapko simple aur professional tareeke se latest schemes ki info mile.
Mera ek me bhi mahina ka paisa nahi aya hai .. please help